यूएईए को चेतावनी के बाद सूडान को यमनियों की साफ़ चेतावनी...!!!
Oct ०१, २०१९ १५:१९ Asia/Kolkata
यमन की नेश्नल साल्वेशन सरकार के रक्षा मंत्री ने सऊदी हमलावरों और उनके पिट्ठुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही यमन की सेना और स्वयं सेवी बल की महत्वपूर्ण कार्यवाही शुरु होगी।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमन के रक्षामंत्री मुहम्मद नासिर अलआतेफ़ी ने अपने एक बयान में कहा कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बल पूरे साहस के साथ दुश्मनों का मुक़ाबला कर रहे हैं जो इतिहास में अद्वितीय हैं और एकता, यमनी जनता की सफलता का महत्वपूर्ण कारण है।
उन्होंने सूडान के पिट्ठू सैनिकों को भी सचेत करते हुए कहा कि यमन से न निकलने की स्थिति में उन्हें भारी जानी व माली नुक़सान का सामना करना पड़ेगा। (AK)
टैग्स