मदीना में बस दुर्घटना, 35 तीर्थयात्रियों की मौत
Oct १७, २०१९ ०५:४७ Asia/Kolkata
मुसलमानों के दूसरे सबसे पवित्र शहर मदीना में एक बस दुर्घटना में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है।
रॉयटर्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब के मदीना प्रांत में हुई इस दुर्घटना में चार लोग भी हुए हैं।
बुधवार की रात को यह दुर्घटना उस समय हुई, जब 39 विदेशी तीर्थयात्रियों को ले जा रही यह बस अल-अख़ल केन्द्र में एक भारी वाहन से टकरा गई।
सऊदी प्रेस एजेंसी एसपीए का कहना है कि घायलों को अल-हमना अस्पताल ले जाया गया है।
एसपीए का कहना है कि एक्सीडेंट का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है। msm
टैग्स