सत्ता में हमेशा बने रहने का सपना टूटा, नेतनयाहू हुए निराश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80551-सत्ता_में_हमेशा_बने_रहने_का_सपना_टूटा_नेतनयाहू_हुए_निराश
नेतनयाहू ने सोमवार को ज़ायोनी शासन के प्रमुख से कहा है कि वे नया मंत्रीमण्डल बनाने में अक्षम हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१९ ०७:५७ Asia/Kolkata
  • सत्ता में हमेशा बने रहने का सपना टूटा, नेतनयाहू हुए निराश

नेतनयाहू ने सोमवार को ज़ायोनी शासन के प्रमुख से कहा है कि वे नया मंत्रीमण्डल बनाने में अक्षम हैं।

ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने हालांकि नया मंत्रीमण्डल बनाने के भरसक प्रयास किये थे किंतु उनको इसमें सफलता नहीं मिली।  ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति रेवेन रिवलिन ने 25 सितंबर को नेतनयाहू को नया मंत्रीमण्डल गठन करने का अवसर दिया था किंतु वे इस काम मे विफल रहे।  अब उन्होंने कह दिया है कि वे मंत्रीमण्डल का गठन नहीं कर पा रहे हैं।

इसी बीच रेवेन रिवलिन ने ज़ायोनी शासन के पूर्व सेना प्रमुख बेन्नी गैंटज़ को नया मंत्रीमण्डल गठन करने का आदेश दिया है।  जानकारों का कहना है कि इस्राईल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए एसा लगता है कि नेतनयाहू की सत्ता से विदाई लगभग तै हो चुकी है।