दक्षिणी लेबनान में इस्राईल का एक और ड्रोन तबाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80587-दक्षिणी_लेबनान_में_इस्राईल_का_एक_और_ड्रोन_तबाह
लेबनान के संचार माध्यमों ने बताया है कि इस्राईल का एक जासूसी ड्रोन दक्षिणी लेबनान में गिर कर तबाह हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०१९ ०८:५७ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी लेबनान में इस्राईल का एक और ड्रोन तबाह

लेबनान के संचार माध्यमों ने बताया है कि इस्राईल का एक जासूसी ड्रोन दक्षिणी लेबनान में गिर कर तबाह हो गया है।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए और अन्य संचार माध्यमों ने ख़बर दी है कि बुधवार की सुबह ज़ायोनी शासन का एक चालक रहित जासूसी विमान दक्षिणी लेबनान के कफ़र कला गांव के क़रीब लेबनान व अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के पूर्व पास पर स्थित बव्वाबा फ़ातिमा नामक क्षेत्र में गिर कर तबाह हो गया। एनएनए का कहना है कि इस्राईल के इस जासूसी ड्रोन को लेबनान के एक नागरिक ने शिकारी रायफ़ल से मार गिराया है।

 

इस ख़बर के सामने आने के कुछ ही देर बाद ज़ायोनी शासन की सेना के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी कि इस्राईल का एक जासूसी ड्रोन लेबनान में तबाह कर दिया गया है। अगस्त में भी हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी शासन के एक चालक रहित जासूसी विमान को मार गिराया था। (HN)