दक्षिणी लेबनान में गिरा इस्राईली ड्रोन+ वीडियो
Oct ३१, २०१९ १६:१६ Asia/Kolkata
लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में एक इस्राईली ड्रोन गिरकर ध्वस्त हो गया है।
लेबनान के एनबीएन टीवी चैनेल के अनुसार गुरूवार को दक्षिणी लेबनान के "अन्नबतिया" क्षेत्र के निकट इस्राईल का एक ड्रोन गिरकर तबाह हो गया। इस्राईल के चैनेल-13 ने यह सूचना दी है कि इस्राईल का एक ड्रोन, मिसाइल से टकराकर दक्षिणी लेबनान में ध्वस्त हो गया।
ज्ञात रहे कि इससे पहले इस्राईल का एक अन्य ड्रोन इसी महीने के आरंभ में दक्षिणी लेबनान के "बव्वाबा फ़ातेमा" में गिरकर ध्वस्त हो गया था। इसी बीच ज़ायोनी युद्धक विमानों ने आज सैदा नगर पर उड़ान भरते हुए एक बार फिर लेबनान की वायुसीमा का उल्लंघन किया।
टैग्स