गज्ज़ा पर फिर इस्राईल की बमबारी
इस्राईली युद्धक विमानों ने बुधवार तड़के फिलिस्तीन के गज़्ज़ा पट्टी पर एक बार फिर बमबारी की है।
फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताय है कि इस्राईली युद्धक विमानों ने दक्षिणी गज़्जा पट्टी में स्थित खान युनुस पर दो बार बमबारी की है।
अभी तक इन हमलों में होने वाले नुक़सानों का ब्योरा प्राप्त नहीं हुआ है।
इस्राईली सेना ने दावा किया है कि यह हमला, गज़्जा पट्टी से इस्राईल पर पांच राकेट फायर किये जाने के जवाब में किया गया है।
इस्राईल के युद्धक विमानों, हेलीकाप्टरों , ड्रोन विमानों और तोपखाने ने हालिया हफ्तों में कई बार गज़्ज़ा पट्टी पर हमले किये हैं।
इस्राईली सेना हर हमले के लिए कोई बहाना पेश करती है।
गज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईली हमलों में अब तक हज़ारों फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।
इस्राईल ने सन 2006 से गज़्ज़ा पट्टी की घेराबंदी कर रखी है जिसकी वजह से इसे दुनिया की सब से बड़ी खुली जेल कहा जाता है। (Q.A.)