हश्दुश्शाबी की दाइश के ख़िलाफ़ फ़ाइटर जेट की मदद से कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81780-हश्दुश्शाबी_की_दाइश_के_ख़िलाफ़_फ़ाइटर_जेट_की_मदद_से_कार्यवाही
इराक़ के अंबार और सलाहुद्दीन प्रांतों में स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०१, २०१९ ०६:३२ Asia/Kolkata
  • हश्दुश्शाबी की दाइश के ख़िलाफ़ फ़ाइटर जेट की मदद से कार्यवाही

इराक़ के अंबार और सलाहुद्दीन प्रांतों में स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, शनिवार को हश्दुश्शाबी ने अंबार और सलाहुद्दीन प्रांत के कार्यवाही के दौरान दाइश के आतंकियों के कई ठिकानों और सुरंगों का पता लगाकर उन्हें तबाह कर दिया।

इस कार्यवाही में इराक़ी सेना ने फ़ाइटर जेट से मदद की।

इराक़ में दाइश की हार के बावजूद, अभी भी इस आतंकवादी गुट के कुछ सदस्य इस देश के अनेक इलाक़ों में मौजूद हैं जो छिटपुट आतंकी हमले करते रहते हैं।

दाइश ने 2014 में अमरीका और उसके पश्चिमी तथा अरबी घटकों ख़ास तौर पर सऊदी अरब की मदद से उत्तरी और पश्चिमी इराक़ के बहुत बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया था और बहुत ही घिनौने अपराध किए थे, जिसके बाद इराक़ ने ईरान से आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही में मदद की अपील की थी। इस्लामी गणतंत्र ईरान की सलाहकार के स्तर पर मदद से इराक़ी फ़ोर्सेज़ ने 17 नवंबर 2017 को अंबार प्रांत के रावा शहर को दाइश के चंगुल से आज़ाद कराया जो इस देश में दाइश के क़ब्ज़े वाला आख़िरी इलाक़ा था। इस शहर की आज़ादी के साथ ही इराक़ में दाइश का काम तमाम हो गया।

स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी, 2014 में इराक़ के बहुत से शहरों पर दाइश का  क़ब्ज़ा होने के बाद, इस देश के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाहिल उज़्मा सीस्तानी के फ़त्वे से गठित हुआ और इस संगठन को 2016 में इराक़ी संसद की सहमति से इस देश के सशस्त्र बल में शामिल किया गया। (MAQ/N)