इराक़, देश से आतंकियों को खदेड़ने का सातवां चरण शुरु
Dec ०७, २०१९ २०:२२ Asia/Kolkata
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने देश में इरादतुन्नस्र नामक सैन्य आप्रेशन का सातवां चरण शुरु कर दिया है।
इराक़ की संयुक्त आप्रेश्नल कमान्ड के डिप्टी कमान्डर अब्दुल अमीर यारल्लाह ने घोषणा की कि सशस्त्र सेना के कमान्डर के निर्देश से शनिवार की सुबह से इरादतुन्नस्र नामक सैन्य आप्रेशन का सातवां चरण शुरु हो गया है।
उन्होंने कहा कि इरादतुन्नस्र नामक सैन्य आप्रेशन में विभिन्न क्षेत्रों और गांवों को आतंकवादियों के मुक्त करना, जांच पड़ताल करना, वांछित अपराधियों को गिरफ़्तार करना और आतंकवादियों के साधनों को समाप्त करना शामिल है।
इरादतुन्नस्र नामक सैन्य आप्रेशन 7 जुलाई से आरंभ हुआ और अब तक इसके छह चरण सफलता से अंजाम पा चुके हैं। (AK)
टैग्स