अमरीकी हस्तक्षेप के ख़िलाफ़ इराक़ी जनता बग़दाद की सड़कों पर निकली
इराक़ के आंतरिक मामलों में अमरीकी हस्तक्षेप की निंदा में बग़दाद में जनता ने प्रदर्शन किया।
समाचार एजेंसी फ़ार्स के मुताबिक़, यह प्रदर्शन शनिवार को बग़दाद के मध्य में स्थित करादह इलाक़े में हुआ जिसमें जनता ने देश के आंतरिक मामलों में अमरीका के जारी हस्तक्षेप की निंदा में नारे लगाए।
इराक़ी संसद में "सादेक़ून" धड़े के प्रतिनिधि मोहम्मद अलबलदावी ने, अमरीका के ख़िलाफ़ इराक़ी जनता के प्रदर्शन को ज़ायोनी शासन और अमरीका सहित बाहरी देशों की साज़िशों से निपटने में इराक़ी जनता के इरादे का चिन्ह बताया। उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन और अमरीका सहित बाहरी देश इराक़ में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना और इस देश का विभाजन करना चाहते हैं।
अमरीका के वित्त मंत्रालय ने हाल में इराक़ की चार हस्तियों ख़मीस फ़रहान अलख़न्जर अलईसावी, लैस अल्ख़ज़ अली, क़ैस अल्ख़ज़ अली और हुसैन फ़लाह अल्लामी पर पाबंदी लगायी है।
अमरीकी सरकार इससे पहले इराक़ के अन्नुजबा आंदोलन और इस आंदोलन के महासचिव शैख़ अकरम अलकाबी पर भी पाबंदी लगायी है जो हश्दुश्शाबी के अधीन संगठन है। (MAQ/N)