यमन की क्रान्तिकारी परिषद को कुआलालंपूर बैठक से उम्मीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82316-यमन_की_क्रान्तिकारी_परिषद_को_कुआलालंपूर_बैठक_से_उम्मीद
यमन की क्रान्तिकारी परिषद के प्रमुख ने उम्मीद जतायी है कि कुआलालंपूर बैठक में क्षेत्र सहित इस्लामी जगत के अहम मुद्दों पर इस्लामी दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०१९ १५:४७ Asia/Kolkata
  • यमन की क्रान्तिकारी परिषद को कुआलालंपूर बैठक से उम्मीद

यमन की क्रान्तिकारी परिषद के प्रमुख ने उम्मीद जतायी है कि कुआलालंपूर बैठक में क्षेत्र सहित इस्लामी जगत के अहम मुद्दों पर इस्लामी दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।

मोहम्मद अली अलहूसी ने बुधवार को अपने ट्वीटर पेज पर मौजूदा संवेदनशील हालात में यमन पर हमले, सेन्चरी डील और पीड़ित मुसलमानों सहित विभिन्न मुद्दों पर इस्लामी दृष्टिकोण अपनाने के लिए कुआलालंपूर बैठक के आयोजन को अहम बताया।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि मलेशिया में यह बैठक संयुक्त इस्लामी बातचीत व कोशिश का आरंभ होगी। इसी तरह इस बैठक के सार्थक परिणाम लागू होंगे।

ग़ौरतलब है कि मलेशिया के कुआलालंपूर में बुधवार से 21 दिसंबर तक 52 इस्लामी देशों के राजनेताओं, बुद्धिजीवियों, अधिकारियों व राष्ट्राध्यक्षों की बैठक हो रही है। इस्लामी जगत की बड़ी समस्याओं और मुसलमानो के मामलों को बेहतर बनाने मे सहयोग करना इस बैठक के घोषित लक्ष्य हैं। (MAQ/N)