हशदुश्शाबी पर अमरीकी हमले पर इराक़ियों के रिएक्शन का संदेश
इराक़ी स्वयंसेवी बल हशदुश्शाबी की ठिकाने पर अमरीकी हमले की प्रतिक्रिया में इराक़ी जनता ने बग़दाद में अमरीकी दूतावास के सामने व्यापक प्रदर्शन किया और दूतावास के कई दरवाज़ों को आग लगा दी।
अमरीका ने 30 दिसंबर को अंबार प्रांत के क़ाएम इलाक़े में हशदुश्शाबी की ठिकाने पर हमला किया जिसमें दसियों स्वयंसेवी बल शहीद व घायल हुए। इस हमले पर इराक़ी जनता ने 31 दिसंबर को बग़दाद में अमरीकी दूतावास के सामने प्रदर्शन कर अमरीकी सैनिकों के इराक़ से निकलने की मांग की।
इराक़ी जनता की यह प्रतिक्रिया कई संदेश रखती है।
पहला यह कि इराक़ के ख़िलाफ़ विदेशी हमला, इराक़ी जनता और राजनैतिक दलों के बीच एकता का कारण बनेगा।
दूसरा यह कि इराक़ में अमरीका के ख़िलाफ़ भावना बहुत तेज़ी से बढ़ी है। इराक़ में अमरीकी दूतावास पर इराक़ी जनता का हमला ऐसी हालत में हुआ कि यह दूतावास बग़दाद के अतिसुरक्षित ग्रीन ज़ोन में स्थित है।
तीसरा यह कि हशदुश्शाबी के ख़िलाफ़ अमरीका और उसके घटकों के व्यापक कुप्रयास नाकाम रहे हैं। अमरीकी दूतावास के सामने प्रदर्शन और उसे आग लगाया जाना, हशदुश्शाबी के समर्थन में हुआ है।
चौथा यह कि अमरीकियों को यह समझ लेना चाहिए कि इराक़ के खिलाफ़ उनके अतिक्रमण पर प्रतिक्रिया ज़रूरी नहीं है कि मीज़ाईल से हो बल्कि जनता की प्रतिक्रिया अमरीकियों के निकलने या उनके मारे जाने या घायल होने के रूप में भी प्रकट हो सकती है। इराक़ी जनता के अमरीका के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी रहने से इराक़ की संसद पर इस देश से विदेशी सैनिकों को निकाल बाहर करने की समयसीमा निर्धारित करने वाला क़ानून जल्द से जल्द पारित करने के लिए दबाव बढ़ेगा। (MAQ/T)