जनरल सुलेमानी की हत्या में इस्राईल की कोई भूमिका नहीं, नेतनयाहू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82901-जनरल_सुलेमानी_की_हत्या_में_इस्राईल_की_कोई_भूमिका_नहीं_नेतनयाहू
ईरान के मेजर जनरल क़ासिम सुलेमानी की अमरीकी हमले में शहादत का समर्थन करने वाले इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने अपने पिछले रुख़ से पीछे हटते हुए कहा कि बग़दाद एयरपोर्ट पर अमरीकी हमले में इस्राईल की कोई भूमिका नहीं थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०२० ०९:०५ Asia/Kolkata
  • जनरल सुलेमानी की हत्या में इस्राईल की कोई भूमिका नहीं, नेतनयाहू

ईरान के मेजर जनरल क़ासिम सुलेमानी की अमरीकी हमले में शहादत का समर्थन करने वाले इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने अपने पिछले रुख़ से पीछे हटते हुए कहा कि बग़दाद एयरपोर्ट पर अमरीकी हमले में इस्राईल की कोई भूमिका नहीं थी।

नेतनयाहू ने सोमवार को इस्राईली कैबिनेट की बैठक में कहाः इराक़ में जनरल सुलेमानी की हत्या अमरीका ने की है और इस्राईल की इसमें कोई भूमिका नहीं थी, इसलिए इस्राईल को इस मामले में खींचना सही नहीं है।

इस्लामी प्रतिरोधी मोर्चे की जवाबी कार्यवाही की चेतावनी के बाद नेतनयाहू का यह बयान उनके पहले वाले रुख़ से बिल्कुल अलग है, जिसमें उन्होंने ख़ुशी का इज़हार करते हुए अमरीका को मुबारकबाद दी थी।

हालांकि इस्राईली प्रधान मंत्री का यह भी कहना है कि इस्राईल, अमरीका के साथ खड़ा हुआ है और वह उसकी नीतियों का समर्थन करता है। msm