इस्राईली सैनिकों की फायरिंग में 3 अन्य फिलिस्तीनी शहीद! दुनिया चुप!
फिलिस्तीन के गज़्ज़ा पट्टी में 3 फिलिस्तीनी, इस्राईली सैनिकों की गोली से शहीद हो गये।
ज़ायोनी सैनिकों ने बुधवार तड़के 3 फिलिस्तीनी युवाओं को इस दावे के साथ कि वह सीमा पार करके इस्राईल में घुसना चाह रहे थे, गोली मार दी।
इस्राईली सेना ने एक बयान जारी करके दावा किया है कि 3 फिलिस्तीनी युवा बाधाओं को पार करके दक्षिणी गज़्ज़ा पट्टी से इस्राईल में घुसने का प्रयास कर रहे थे इस लिए उन्हें इस्राईली सैनिकों ने गोली मार दी।
इस्राईली सैनिक, प्रायः फिलिस्तीनियों को गोली मारने के बाद इसी प्रकार का दावा करते हैं।
फिलिस्तीनी शहीदों के परिजनों के संघ ने भी एक बयान जारी करके बताया है कि सन 2019 में 149 फिलिस्तीनी गज़्ज़ा पट्टी, पश्चिमी तट और अवैध अधिकृत बैतुलमुक़द्दस में इस्राईली सैनिकों की फायरिंग में मारे गये हैं जिनमें से 33 शहीद, बच्चे थे।
इस्राईल ने सन 2006 से गज़्ज़ा पट्टी की घेराबंदी कर रखी है और इस क्षेत्र को दुनिया की सब से बड़ी जेल बना रखा है। Q.A.