अमरीका विरोधी भव्य रैली से ट्रम्प चिंता मेंः अलकाबी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83510-अमरीका_विरोधी_भव्य_रैली_से_ट्रम्प_चिंता_मेंः_अलकाबी
इराक़ में अमरीका विरोधी रैली ने ट्रम्प को संकट में डाल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २७, २०२० १३:०० Asia/Kolkata
  • अमरीका विरोधी भव्य रैली से ट्रम्प चिंता मेंः अलकाबी

इराक़ में अमरीका विरोधी रैली ने ट्रम्प को संकट में डाल दिया है।

इराक़ के उप संसद सभापति का कहना है कि इराक़ में हालिया इराक़ विरोधी भव्य प्रदर्शन से ट्रम्प बहुत चिंतित हैं।  अलकाबी ने रविवार को कहा कि इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के विरोध में शुक्रवार को लाखों लोगों के विरोध प्रदर्शन ने अमरीकी नीतियों के प्रति इराक़ी जनता के क्रोध को दर्शा दिया है।  उन्होंने कहा कि अमरीका के संचार माध्यमों ने इराक़ में किये गए मिलयन मार्च को महत्वहीन दर्शाने के प्रयास किये किंतु वे इराक़ी जनता के संकल्प को बदल नहीं सके।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को इराक़ की राजधानी बग़दाद में मिलयन मार्च निकाला गया।  इस मिलयन मार्च का उद्देश्य, इराक़ में मौजूद अमरीकी सैनिकों को वहां से निकालना था।  इस रैली में इराक़ की विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया।