सीरिया और इराक़ में अब भी मौजूद 27000 आतंकवादीः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83914-सीरिया_और_इराक़_में_अब_भी_मौजूद_27000_आतंकवादीः_राष्ट्रसंघ
राष्ट्रसंघ का कहना है कि सीरिया और इराक़ में अबभी 27000 आतंकवादी मौजदू हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०२० १५:४४ Asia/Kolkata
  • सीरिया और इराक़ में अब भी मौजूद 27000 आतंकवादीः राष्ट्रसंघ

राष्ट्रसंघ का कहना है कि सीरिया और इराक़ में अबभी 27000 आतंकवादी मौजदू हैं।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में आतंकवाद विरोधी कार्यालय के प्रमुख ने बताया है कि वर्तमान समय में सीरिया और इराक़ में लगभग 27000 विदेशी आतंकवादी मौजूद हैं।

विलादिमीर वोरोनकोफ ने एक भाषण में कहा कि इराक़ और सीरिया में मौजूद सत्ताइस हज़ार आतंकवादी भविष्य में इन देशों के साथ ही क्षेत्र के लिए भी गंभीर ख़तरा हैं।  उन्होंने कहा कि दाइश अब भी अपनेआप को मज़बूत करन में लगा हुआ है।  वोरोनकोफ ने बताया कि दाइश के आतंकवादी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ बड़ी कार्यवाहियां अंजाम देने के प्रयास में हैं।  उन्होंने कहा कि दाइश की रणनीति यह है कि संकटग्रस्त देशों की स्थिति का दुरूपयोग करते हुए वह वहां पर पहले अपनी पैठ बनाए और फिर वहीं पर संकट को अधिक बढ़ाकर वहीं पर बना रहे।