अपमानजनक है सेंचुरी डीलः ओमान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i84153-अपमानजनक_है_सेंचुरी_डीलः_ओमान
ओमान के विदेशमंत्री ने सेंचुरी डील को अपमानजनक बताया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १६, २०२० ०९:४३ Asia/Kolkata
  • अपमानजनक है सेंचुरी डीलः ओमान

ओमान के विदेशमंत्री ने सेंचुरी डील को अपमानजनक बताया है।

यूसुफ़ अलवी ने कहा है कि फ़िलिस्तीन के एक भाग को अवैध ज़ायोनी शासन के हवाले किया जाना एक निंदनीय काम है।  उन्होंने कहा कि सेंचुरी डील की आड़ में फ़िलिस्तीन के एक भाग को ज़ायोनी शासन को दिये जाने की हम खुलकर निंदा करते हैं।

ओमान के विदेशमंत्री का कहना था कि यह कैसे संभव है कि अमरीका, जो सदैव ही अवैध ज़ायोनी शासन का समर्थन करता है, फ़िलिस्तीनियों के बारे में न्यायपूर्ण फैसला करेगा।  उन्होंने इशारों में यह बात कह डाली कि अमरीका के अगले राष्ट्रपति यदि फ़िलिस्तीन के बचे हुए हिस्से को ज़ायोनी शासन के हवाले कर देंगे तो फिर फ़िलिस्तीनियों के पास बचेगा ही क्या?  उन्होंने कहा कि इस बात शंका पाई जाती है कि अमरीका, फ़िलिस्तीन के बारे में निश्पक्ष भूमिका अदा करेगा।

उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू के साथ 28 जनवरी को सेंचुरी डील का अनावरण किया था जिसका विरोध व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।  जहां पर फ़िलिस्तीनी इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं वहीं पर कई देशों के नेता भी सेंचुरी डील के विरोध में उतर आए हैं।