तुर्की के राष्ट्रपति ने फिर धमकाया यूरोप को,
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i84623-तुर्की_के_राष्ट्रपति_ने_फिर_धमकाया_यूरोप_को
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि यूरोप जाने वाले पलायनकर्ताओं के लिए तुर्की की सीमा खुली हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०२० ०८:२६ Asia/Kolkata
  • तुर्की के राष्ट्रपति ने फिर धमकाया यूरोप को,

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि यूरोप जाने वाले पलायनकर्ताओं के लिए तुर्की की सीमा खुली हुई है।

यूरोपीय देशों पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से रजब तैयब अर्दोग़ान एलान किया है कि यूरोप जाने के उद्देश्य से पलायनकर्ताओं के लिए तुर्की की सीमाएं खुली हुई हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति ने शनिवार को इस देश की संसद में अपने देश के 33 सैनिकों की सीरिया में मृत्यु पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में अंकारा, पलायनकर्ताओं की बाढ़ को रोकने में सक्षम नहीं है।  उन्होंने कहा कि वे सीरिया के पलायनकर्ताओं को यूरोपीय देशों को जाने के लिए स्वतंत्र छोड़ देंगे।  अर्दोग़ान ने बताया कि शुक्रवार से 18000 से अधिक पलायनकर्ता, तुर्की की सीमा तक पहुंच चुके हैं।  उन्होंने कहा कि यह संख्या बढ़कर 30000 तक हो सकती है।  

ज्ञात रहे कि सीरिया के इदलिब प्रांत में तुर्की के सैनिकों के ठिकाने पर शुक्रवार की सुबह होने वाले हवाई हमले में तुर्की के 33 सैनिक मारे गए थे जबकि इस हमले में दसियों लोग घायल हुए थे।  इस हमले के तुरंत बाद तुर्की की सरकार ने एलान किया था कि अंकारा के सैन्य अभियान का यूरोपीय  देशों द्वारा समर्थन न किये जाने के कारण अब हम शर्णार्थियों को यूरोप जाने की अनुमति देने के बारे में विचार करेंग।