इराक़ में दाइश के कई ख़ुफ़िया ठिकाने तबाह
इराक़ में स्वयंसेवी बले हश्दुश्शाबी ने दियाला प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के कई ख़ुफ़िया ठिकानों को तबाह कर दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ी सूत्रों ने सूचना दी है कि, इस देश के दियाला प्रांत में स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने एक कार्यवाही करके मोहम्मद अब्बास नामक इलाक़े के पास तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के कई ख़ुफ़िया ठिकानों का पता लगाकर उन्हें तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान इराक़ के हश्दुश्शाबी बल को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले हैं। हलांकि इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों ने ईरान के सैन्य सलाहकारों की मदद से अपने देश के सभी इलाक़ों को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है, लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगियों का समर्थन प्राप्त इस तकफ़ीरी आतंकी गुट के सदस्य अब भी इराक़ के विभिन्न इलाक़ों में ख़ुफ़िया तौर पर मौजूद हैं और मौक़ा देखकर आतंकी कार्यवाहियों को अंजाम देते रहते हैं।
इस बीच इराक़ का स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी अपने देश से दाइश की पूरी तरह सफ़ाई के लिए सर्च अभियान चलाए हुए है, लेकिन इस सर्च अभियान में अमेरिकी आतंकियों की ओर से लगातार रुकावटें पैदा की जा रही हैं। आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर शहीद जनरल क़ासिम सुलेमानी और इराक़ के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के डिप्टी कमांडर जनरल अबू मेहदी अल-मोहन्दिस का कारवां पर अमेरिकी आतंकवादियों के हमले के बाद इराक़ी संसद अपने देश से अमेरिकी आतंकियों को बाहर निकालने का बिल पास कर चुकी है और साथ ही इराक़ी जनता एवं अधिकारी अमेरिका से अपने आतंकियों को तुरंत वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। (RZ)