सऊदी अरब फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा करे! हमास की गुहार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i85398-सऊदी_अरब_फिलिस्तीनी_बंदियों_को_रिहा_करे!_हमास_की_गुहार
फिलिस्तीनी संगठन हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख ने मांग की है सऊदी अरब की जेलों में बंद फिलिस्तीनियों को यथाशीघ्र रिहा किया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २३, २०२० ०८:०३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा करे! हमास की गुहार

फिलिस्तीनी संगठन हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख ने मांग की है सऊदी अरब की जेलों में बंद फिलिस्तीनियों को यथाशीघ्र रिहा किया जाए।

इस्माईल हनीया ने रविवार की रात कहा कि सऊदी अरब में फिलिस्तीनी क़ैदियों की रिहाई एक राष्ट्रीय और मानवीय ज़रूरत बन चुकी है विशेष कर इस लिए भी कि कोरोना वायरस के फैलाव से क़ैदियों की जान को खतरा है। 

हनीया ने इसी प्रकार कहा है कि सऊदी अरब को फिलिस्तीनी बंदियों के साथ व्यवहार में धार्मक और मानवीय सिद्धान्तों का पालन करना चाहिए। 

इसी मध्य सऊदी अरब में कैद फिलिस्तीनियों के घर वालों ने भी सऊदी अरब से अपील की है कि वह बंदी फिलिस्तीनियों को छोड़ दे क्योंकि उन पर लगे सारे आरोप निराधार हैं। 

याद रहे सऊदी अरब में 60 से अधिक फिलिस्तीनी, हमास से संपर्क के आरोप में जेल में बंद हैं । 

हमास फिलिस्तीनियों का संगठन है जो इ्सराईल के खिलाफ संघर्ष करता है। 

कहा जाता है कि सऊदी अरब ने इन फिलिस्तीनियों को इस्राईल के कहने पर गिरफ्तार किया है। Q.A.