दाशइ के हमले में हश्दुश्शाबी के 6 सदस्य शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i86895-दाशइ_के_हमले_में_हश्दुश्शाबी_के_6_सदस्य_शहीद
कुख्यात आतंकवादी गुट दाइश के हमले में इराक़ के स्वयंसेवी बल के छह जवान शहीद हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०२० ०४:०६ Asia/Kolkata
  • दाशइ के हमले में हश्दुश्शाबी के 6 सदस्य शहीद

कुख्यात आतंकवादी गुट दाइश के हमले में इराक़ के स्वयंसेवी बल के छह जवान शहीद हुए हैं।

इराक़ के समाचारिक सूत्रों ने बताया है कि सलाहुद्दीन प्रांत के सामर्रा नगर के एक क्षेत्र में दाइश की ओर से किये गए आतंकवादी हमले में शनिवार को भोर समय हश्दुश्शाबी के कम से कम 6 सदस्य शहीद हो गए।

इस हमले की विस्तृत रिपोर्ट का अभी इन्तेज़ार है किंतु इससे पहले इराक़ के अन्नोजबा आन्दोलन ने चेतावनी दी थी कि इराक़ को नुक़सान पहुंचाने के लिए अमरीका, इस देश के विरुद्ध दाइश का प्रयोग कर रहा है।  इराक़ के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के हाथों बुरी तरह से पराजित होने के बाद दाइश हमेशा उससे बदला लेने के प्रयास करता रहता है।  इसी बीच अमरीका का समर्थन मिलने के बाद दाइश ने फिर सिर उठाना शुरू कर दिया है।