क्षेत्रीय संकट के दृष्टिगत देशों के बीच सहयोग ज़रूरीः क़तर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i87165-क्षेत्रीय_संकट_के_दृष्टिगत_देशों_के_बीच_सहयोग_ज़रूरीः_क़तर
क़तर के विदेशमंत्री का कहना है कि पश्चिमी एशिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय देशों के बीच सहकारिता आवश्यक हो गई है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०९, २०२० १३:४६ Asia/Kolkata
  • क्षेत्रीय संकट के दृष्टिगत देशों के बीच सहयोग ज़रूरीः क़तर

क़तर के विदेशमंत्री का कहना है कि पश्चिमी एशिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय देशों के बीच सहकारिता आवश्यक हो गई है।

"शेख मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आलेसानी" ने मध्यपूर्व में जारी संकट का उल्लेख करते हुए इस क्षेत्र में कोरोना के फैलाव की बात कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण क्षेत्रीय देशों की आर्थिक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।  उनका कहना था कि क्षेत्रीय देश यदि इन समस्याओं पर नियंत्रण करना चाहते हैं तो उनको परस्पर सहयोग करना पड़ेगा।  क़तर के विदेशमंत्री ने कहा कि क़तर के परिवेष्टन और इराक़, सीरिया तथा यमन में जारी संकटों के कारण क्षेत्र, विस्फोटक स्थिति में पहुंच चुका है।  उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र समाधान यह है कि क्षेत्र के देश आपस में सहयोग करके इन समस्याओं को दूर करें।

ज्ञात रहे कि हाल ही में अरब पूंजी निवेश संघ के प्रमुख ने बताया है कि कोरोना से अरब देशों को लगभग 323 अरब डाॅलर का नुक़सान हो चुका है।