ब्रिटेन ने दी इस्राईल को बड़ी धमकी! इस्राईल में मची खलबली
ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स की कमेटी ने इस्राईल को प्रतिबंधों की धमकी दी है।
इस्राईली समाचार पत्र हारित्ज़ ने लिखा है कि ब्रिटेन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स की अंतरराष्ट्रीय संबंध व रक्षा समिति ने एक पत्र लिख कर इस देश की सरकार से मांग की है कि अगर इस्राईल पश्चिमी तट को जोड़ता है तो उस पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।
इस समिति ने ब्रिटेन के विदेशमंत्रालय में पश्चिमी एशिया के प्रभारी जेम्स क्लेवरली के नाम अपने पत्र में लिखा है कि अगर इस्राईल पश्चिमी तट को जोड़ने की अपनी योजना को जारी रखता है तो उसे ब्रिटेन के बाज़ारों से बाहर निकाल दिया जाए।
इस कमेटी ने अपने पत्र में लिखा है कि पश्चिमी तट को इस्राईल से जोड़ना, अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इस योजना को व्यवहारिक बनाने का अंजाम इस्राईल को भुगतना पड़ेगा।
इस कमेटी ने इसी प्रकार मांग की है कि फिलिस्तीनी सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता दी जाए।
स्वंय क्लेवरली ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि ब्रिटेन , पश्चिमी तट के कुछ इलाक़ों को इस्राईल से जोड़ने का समर्थन नहीं करेगा।
इस्राईली प्रधानमंत्री नेतेन्याहू और विपक्षी नेता बेनी गेंट्ज़ ने 20 अप्रैल को मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति के साथ ही एलान किया है कि जार्डन वेली और पश्चिमी तट के कुछ भागों को इस्राईल से जोड़ने की प्रक्रिया को जूलाई में आरंभ कर देंगे जिस पर पूरी दुनिया में प्रतिक्रिया प्रकट की गयी। Q.A.