उत्तरी हलब में दसियों आतंकवादी ढेर
सीरिया की सेना ने हलब के उत्तरी क्षेत्र में अपनी कार्यवाही के दौरान दसियों आतंकियों को मार गिराया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने उत्तरी हलब के बनी ज़ैद क्षेत्र में हवाई हमला करके तीस आतंकियों को मार गिराया। इस हमले में आतंकियों मीज़ाइल और मार्टर पैड भी ध्वस्त हो गए। इसी तरह सीरिया के सैनिकों ने हलब के राशेदीन क्षेत्र में सैन्य ठिकाने पर हमले के आतंकियों के प्रयास को भी विफल बना दिया। इस कार्यवाही में नुस्रा फ़्रंट नामक आतंकी गुट का एक सरग़ना नुरुद्दीन ज़नकी और दसियों अन्य आतंकी मारे गए।
उत्तरी लाज़ेक़िया में भी सीरिया की सेना ने इसी आतंकी गुट के ठिकानों पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में आतंकवादी हताहत और घायल हुए। इस बीच सैन्य बलों ने होम्स के पूर्व में स्थित पालमीरा नगर के निकट आराक आॅयल फ़ील्ड की ओर अपनी बढ़त जारी रखते हुए इस क्षेत्र में आतंकियों के ठिकानों पर कई हमले किए हैं। (HN)