फिलिस्तीन, पश्चिमी तट पर फिर इस्राईली सैनिकों का हमला!
इस्राईली सैनिकों ने पश्चिमी तट के विभिन्न क्षेत्रों पर हमला करके कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर लिया।
फिलिस्तीनलयौम की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने गिरफ्तारी के समय फिलिस्तीनियों से मार पीट भी की।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि इस्राईली सैनिकों ने इस झड़प के दौरान फिलिस्तीनियों पर फायरिंग भी की और कई फिलिस्तीनियों को पकड़ कर अपने साथ ले गये।
इस्राईली सैनिक, अपने विस्तारवादी लक्ष्यों की पूर्ति के लिए हर रोज़ फिलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों पर हमला करते हैं और निराधार आरोपों में फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार करके ले जाते हैं।
इस समय इस्राईली जेलों में 4800 फिलिस्तीनी क़ैद हैं जिनमें से 250 बच्चे और 47 महिलाएं हैं।
अमरीका के समर्थन की वजह से इस्राईल के इन अपराधों पर पूरी दुनिया में चुप्पी है। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!