क्या पाकिस्तान के सेना प्रमुख नाराज़ सऊदी अधिकारियों को मना पायेंगे?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i90061-क्या_पाकिस्तान_के_सेना_प्रमुख_नाराज़_सऊदी_अधिकारियों_को_मना_पायेंगे
पाकिस्तान और सऊदी अरब के रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर करने के लिए पाकिस्तीनी सेना प्रमुख ने सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ की अपनी यात्रा के दौरान, कई वरिष्ठ सऊदी अधिकारियों से मुलाक़ात की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०२० ०७:२३ Asia/Kolkata
  • क्या पाकिस्तान के सेना प्रमुख नाराज़ सऊदी अधिकारियों को मना पायेंगे?

पाकिस्तान और सऊदी अरब के रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर करने के लिए पाकिस्तीनी सेना प्रमुख ने सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ की अपनी यात्रा के दौरान, कई वरिष्ठ सऊदी अधिकारियों से मुलाक़ात की है।

पाकिस्तीनी सेन के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को जनरल क़मर जावैद बाजवा ने रियाज़ में दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और संयुक्त प्रशिक्षण जैसे मामलों पर विचार विमर्श किया।

हालांकि भारत प्रशासित कश्मीर जैसे मुद्दों पर नई दिल्ली की ओर रियाज़ के झुकाव सऊदी अरब और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव महसूस किया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख के इस दौरे को इस तनाव को कम करने की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

पाकिस्तान में आर्थिक संकट के चलते 2018 में उसके सबसे बड़े सहयोगी माने जाने वाले सऊदी ने उसे 6 अरब डॉलर का लोन दिया था, जिसमें 3 अरब डॉलर की क़ीमत का तेल उधार देना शामिल था।

पिछले साल अगस्त में मोदी सरकार ने कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाली धारा 370 को हटा दिया था और अब तक का सबसे लम्बा और सख़्त लॉकडाउन लागू करके इंटरनेट और टेलीफ़ोन सेवाएं बंद कर दी थीं।

पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर सऊदी नेतृत्व वाले इस्लामी देशों के संगठन ओआईसी की बैठक के आयोजन की मांग की थी, लेकिन सऊदी शासन ने उसकी इस मांग को नज़र अंदाज़ कर दिया।   

हालिया दिनों में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने सऊदी अरब के रवैये से नाराज़ होकर कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर प्रधान मंत्री इमरान ख़ान अपने सहयोगी मुस्लिम देशों की एक बैठक बुला सकते हैं।

पाकिस्तान के कई अधिकारियों का मानना है कि क़ुरैशी के इस बयान से रियाज़ में ग़लत संदेश गया और यह सऊदी अधिकारियों की नाराज़गी का कारण बना है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान पर समय पूर्व 1 अरब डॉलर की क़िस्त अदा करने का दबाव डाला और भविष्य में तेल की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख की रियाज़ यात्रा के संबंध में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि मुझे लगता है कि हमारा मक़सद रियाज़ को यह समझाना है कि इस्लामाबाद की विदेश नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जनरल बाजवा के साथ, पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख जनरल फ़ैज़ हमीद भी रियाज़ यात्रा में उनके साथ हैं। msm

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए!