इस्राईली ड्रोन आया हिज़बुल्लाह की ज़द में
हिज़बुल्लाह ने इस्राईल के एक ड्रोन विमान को मार गिराया।
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह ने इस्राईल के एक ड्रोन को मार गिराया। तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार हिज़बुल्लाह के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी करके यह सूचना दी है। इस बयान के अनुसार हिज़बुल्लाह ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन से मिलने वाली लेबनान की सीमा पर "ऐता अश्शअब" नामक क्षेत्र में इस्राईली ड्रोन को गिराकर ध्वस्त कर दिया।
हिज़बुल्लाह के बयान में कहा गया है कि इस्राईल का एक ड्रोन, शनिवार 22 अगस्त की शाम "ऐता अश्शअब" नामक क्षेत्र से लेबनान में घुसने की कोशिश कर रहा था जिसे हिज़बुल्लाह के जियालों ने गिरा लिया। बयान के अनुसार इस्राईल का यह ड्रोन इस समय हिज़बुल्लाह के अधिकार में है।
दूसरी ओर इस्राईल की सेना ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसका एक ड्रोन गिरकर नष्ट हो गया है। हालांकि इस्राईल की सेना के अनुसार यह एक सामानय उड़ान पर था।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए