दुनिया के 18 नगरों में नेतनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शन
आर्थिक भ्रष्टाचार को लेकर इस्राईल के प्रधाानमंत्री के विरुद्ध संसार के 18 देशों में प्रदर्शन किये जाएंगे।
येरूशलम पोस्ट के अनुसार आर्थिक भ्रष्टाचार तथा कोरोना की रोकथाम में बहुत कमज़ोर क्रियाकलापों को लेकर नेतनयाहू का इस्राईल के भीतर विरोध होता चला आया है। इन विरोध करने वालों ने अब इस्राईल के अतिरिक्त संसार के अलग-अलग देशों में भी नेतनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शनों की योजना बनाई है। इन आयोजनकर्ताओं ने बताया है कि संसार के 18 नगरों में हम नेतनयाहू के क्रियाकलापों के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
नेतनयाहू का विरोध करने वालों का कहना है कि हर दिन उनके विरोधियोंकी संख्या बढ़ती जा रही है और अब हम दूनिया के अन्य देशों में भी प्रदर्शन करके नेतनयाहू के क्रियाकलापों से सबको अवगत करवाना चाहते हैं। इससे पहले अमरीका के कुछ नगरों में नेतनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शन किये गए जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। ज्ञात रहे कि हालिया कुछ सप्ताहों के दौरान नेतनयाहू के विरुद्ध इस्राईल में व्यापक प्रदर्शन किये गए हैं जिनमें उनके घर के बाहर होने वाला भी प्रदर्शन शामिल है। नेतनयाहू पर रिश्वत, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप हैं।