तुर्की पर प्रतिबंधों की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगीः ओग़लू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i90846-तुर्की_पर_प्रतिबंधों_की_इच्छा_पूरी_नहीं_हो_पाएगीः_ओग़लू
तुर्की के विदेशमंत्री चावूश ओग़ूल ने कहा है कि फ़्रांस, यूनान और साइप्रस के यूनानी मूल के क्षेत्रवासी अंकारा के विरुद्ध प्रतिबंध लगवाना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १५, २०२० १४:२५ Asia/Kolkata
  • तुर्की पर प्रतिबंधों की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगीः ओग़लू

तुर्की के विदेशमंत्री चावूश ओग़ूल ने कहा है कि फ़्रांस, यूनान और साइप्रस के यूनानी मूल के क्षेत्रवासी अंकारा के विरुद्ध प्रतिबंध लगवाना चाहते हैं।

तुर्की के सरकारी टीवी के अनुसार इस देश के विदेशमंत्री ने कहा है कि अंकारा, मेडिट्रेनियन सागर के पूर्वी क्षेत्र के बारे में अपनी नीति पर अडिग है।  ओग़लू ने कहा कि हम अपने लक्ष्यों की प्राप्ति चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि अब अगर यूनान, विवादित नक़्शे पर ज़ोर देता है तो फिर तनाव कम नहीं होगा।

तुर्की के विदेशमंत्री ओग़लू ने इसी प्रकार अंकारा, पूर्वी मेडिट्रेनियन सागर में अपनी नीतियों से पीछे नहीं हटेगा।  ज्ञात रहे कि यूनान का यह मानना है कि पूर्वी मेडिट्रेनियन सागर में तुर्की, खुदाई का जो काम कर रहा है वह ग़ैर क़ानूनी है जबकि तुर्की का मानना है कि यह क़ानूनी है।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी भूमध्य सागर में तुर्की और यूनान के बीच तनाव अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है।  कास्टीलोरीज़ो द्वीप को लेकर तुर्की, यूनान से नाराज़ है। यह द्वीप तुर्की के जलक्षेत्र से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है।  यूनान का कहना है कि इस द्वीप के आस पास का पानी यूनान का है मगर तुर्की का कहना है कि द्वीप के आसपास का जलक्षेत्र यूनान का नहीं बल्कि तुर्की का है।  अब दोनो पक्षों के बीच टकराव की आशंका बढ़ गई है। तुर्की ने कहा है कि वह पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है जबकि यूरोपीय संघ ने कहा है कि वह इस मामले में यूनान के साथ है।

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए