इस्राईल को लेकर बाप-बेटे आए आमने-सामने
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i90936-इस्राईल_को_लेकर_बाप_बेटे_आए_आमने_सामने
अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि इस्राईल के साथ अपने ख़ुफ़िया संबंधों को आधिकारिक तौर पर एलान करने को लेकर आले सऊद में गहरे मतभेद पैदा हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०२० ०८:१७ Asia/Kolkata
  • इस्राईल को लेकर बाप-बेटे आए आमने-सामने

अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि इस्राईल के साथ अपने ख़ुफ़िया संबंधों को आधिकारिक तौर पर एलान करने को लेकर आले सऊद में गहरे मतभेद पैदा हो गए हैं।

अमेरिकी समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब के शाही परिवार आले सऊद में इस्राईल के साथ आधिकारिक संबंध स्थापित करने को लेकर आपसी मतभेद काफ़ी गहरा गए हैं। इस अमेरिकी समाचार पत्र ने दावा किया है कि, बहुत जल्द सऊदी अरब उसी रास्ते पर जाएगा जिस रास्ते पर संयुक्त अरब इमारात और बहरैन गए हैं। लेकिन जहां एक ओर इस्राईल के साथ आधिकारिक रूप से दोस्ती का हाथ मिलाने के लिए सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान बेचैन नज़र आ रहे हैं वहीं उनके पिता और सऊदी नरेश शाह सलमान पीछे हटते दिखाई दे रहे हैं। वाल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, इस मुद्दे को लेकर आले सऊद शासन के दो सबसे ज़्यादा ताक़तवर बाप और बेटे में इस समय टकराव की स्थिति बन गई है।

 

अमेरिकी समाचार पत्र के अनुसार, जहां सऊदी अरब के नरेश शाह सलमान इस्राईल के साथ आधिकारिक रूप से संबंध के ख़िलाफ़ हैं और साथ ही वह इस्राईल के बायकॉट की भी बात कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे और आले सऊद शासन के युवराज मोहम्मद बिन सलमान जल्द से जल्द इस्राईल के साथ व्यापारिक संबंधों को स्थापित करना चाहते हैं। याद रहे कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने भी कहा था कि बहुत जल्द सऊदी अरब सही समय और मौक़े पर इस्राईल के साथ अपने संबंधों को स्थापित करके एलान करेगा। टीकाकारों का कहना है कि ट्रम्प चाहते हैं कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले की सऊदी अरब इस्राईल के साथ अपने संबंधों का आधिकारिक एलान कर दे ताकि वह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इसका फ़ायदा उठा सकें। (RZ)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए