एलान अब हुआ , 10 सालों से बहरैन में मौजूद है इस्राईल
इस्राईली समाचार पत्र ने बताया है कि बहरैन में लगभग 10 साल से इस्राईल का एक कार्यालय है जो उसके हितों की रक्षा करता है।
इस्राईली मीडिया ने बताया है कि इस्राईल का यह कार्यालय, पिछले दस वर्षों से बहरैन मे काम कर रहा है और वह इलाक़े में आर्थिक व राजनीतिक मामलों में इस्राईल के हितों की रक्षा करता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस्राईली विदेशमंत्रालय बहरैन की राजधानी मनामा में दूतावास खोलने की योजना बना रहा है जिसके लिए इस वर्षों से बहरैन मे काम कर रहे इस्राईली कार्यालय की गतिविधियों के आधार पर योजना बनायी जा रही है।
इस के साथ ही वाशिंग्टन में यूएई के राजदूत युसुफ अलअतीबा ने अमरीकी अधिकारियों से कहा है कि इस्राईल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर, दोनों पक्षों के लिए लाभदायक होगा और 15 सितंबर के बाद यूएई एक बिल्कुल अलग देश होगा।
इस्राईली सूत्रों ने बताया है कि अलअतीबा का कहना है कि यूएई के युवाओं को इस्राईलियों के साथ व्यापार और काम करने में कोई संकोच नहीं है।
याद रहे गत 15 सितंबर को यूएई और बहरैन ने इस्राईल के साथ संबंध स्थापना के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिसकी वजह से पूरे अरब और इस्लामी जगत में आक्रोश है।
अरब और इस्लामी जगत में इस समझौते की कड़ी आलोचना के साथ ही इसे गद्दारी कहा जा रहा है।
यूएई और बहरैन, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प को चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए, इस समझौते पर तैयार हुए हैं। Q.A.