मुसलमानों को फ़्रांसीसी राष्ट्र्पति की सलाह माननी चाहिएः यूएई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92080-मुसलमानों_को_फ़्रांसीसी_राष्ट्र्पति_की_सलाह_माननी_चाहिएः_यूएई
संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री का कहना है कि मुसलमानों को फ़्रांसीसी राष्ट्र्पति मैक्रां की सलाह माननी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०२० ०८:३५ Asia/Kolkata
  • मुसलमानों को फ़्रांसीसी राष्ट्र्पति की सलाह माननी चाहिएः यूएई

संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री का कहना है कि मुसलमानों को फ़्रांसीसी राष्ट्र्पति मैक्रां की सलाह माननी चाहिए।

यूएई के विदेशमंत्री अनवर क़रक़ाश ने मुसलमानों से मांग की है कि वे फ़्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रां की उस बात को स्वीकार करें जिसमें उन्होंने मुसलमानों से फ़्रांसीसी संस्कृति में ढल जाने की बात कही है।

जर्मनी समाचारपत्र डाईवेल्ड को दिये साक्षात्कार में अनवर क़रक़ाश का कहना था कि मुसलमानों को फ़्रांसीसी राष्ट्रपति के बयान को ध्यान से सुनना चाहिए और वे अपनी बात में बिल्कुल ठीक हैं।  यूएई के विदेशमंत्री के अनुसार मैक्रां, पश्चिम में मौजूद मुसलमानों को अलग-थलग नहीं करना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि अतिवाद के मुक़ाबले में फ़्रांस को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार हासिल है।  क़रक़ाश ने फ़्रांसीसी राष्ट्रपति का समर्थन करते हुए कहा कि यह आरोप है कि मैक्रां, फ़्रांस में रहने वाले मुसलमानाों को वहां से निकालना चाहते हैं।

ज्ञात रहे कि संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री अनवर क़रक़ाश का यह बयान एसे समय में सामने आया है कि जब पैग़म्बरे इस्लाम (स) के अपमान जनक चित्र बनाने का मैक्रां ने समर्थन करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताया है।  उनके इस बयान से पूरे मुस्लिम जगत में क्रोध पाया जाता है।