नेतनयाहू के इस्तीफ़ा देने तक चैन से नहीं बैठेंगे, इस्राईली जनता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i92591-नेतनयाहू_के_इस्तीफ़ा_देने_तक_चैन_से_नहीं_बैठेंगे_इस्राईली_जनता
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है। इन प्रदर्शनों में हर दिन तेज़ी आती जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जबतक नेतनयाहू अपने पद से हट नहीं जाते तब तक वे लोग चैन से नहीं बैठेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०२० ०८:१७ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू के इस्तीफ़ा देने तक चैन से नहीं बैठेंगे, इस्राईली जनता

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है। इन प्रदर्शनों में हर दिन तेज़ी आती जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जबतक नेतनयाहू अपने पद से हट नहीं जाते तब तक वे लोग चैन से नहीं बैठेंगे।

समाचार एजेंसी फ़ार्सी की रिपोर्ट के मुताबिक़, अवैध ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू के ख़िलाफ़ इस्राईल के विभिन्न इलाक़ों में कोरोना संक्रमण के फैलाव और लॉकडाउन के बावजूद लोग सड़कों पर निकलकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को सद्दा बूकर इलाक़े में ज़ायोनी प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ एक ज़बरदस्त रैली निकली और रैली में शामिल लोगों ने नेतनयाहू के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। ज़ायोनी शासन की जनता ने सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम के बावजूद प्रदर्शनों में भाग लिया और इस्राईल के प्रधानमंत्री के इस्तीफ़े की मांग की। लोगों का नारा था, लोकतंत्र या क्रांति और नेतनयाहू के इस्तीफ़े तक चैन से नहीं बैठेंगे।

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के विभिन्न इलाक़ों में पिछले कई महीनों से नेतनयाहू की ग़लत आर्थिक नीतियों, वित्त घोटालों और कोरोना महामारी से मुक़ाबले में नाकामी को लेकर इस्राईल की जनता लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारी कोविड-19 से निपटने में नेतनयाहू की कैबिनेट के कमज़ोर प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं, साथ ही ज़ायोनी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी द्वारा किए गए घोटालों की वजह से उनका इस्तीफ़ा मांग रहे हैं। (RZ)  

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए