अमरीका अब तुर्की पर भी लगाएगा प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i93044-अमरीका_अब_तुर्की_पर_भी_लगाएगा_प्रतिबंध
रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 ख़रीदने को लेकर अमरीका ने तुर्की पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०२० १६:२८ Asia/Kolkata
  • अमरीका अब तुर्की पर भी लगाएगा प्रतिबंध

रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 ख़रीदने को लेकर अमरीका ने तुर्की पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है।

सितम्बर 2017 में अंकारा ने मास्को से 2.5 अरब डॉलर के मूल्य के एस-400 रक्षा प्रणाली ख़रीदने का समझौता किया था।

एस-400 एक आधुनिक रक्षा प्रणाली है, जो सतह से हवा में एक साथ दर्जनों लड़ाकू विमानों और मिसाइलों को निशाना बनाने में सक्षम है।

जुलाई 2019 में रूस ने तुर्की को एस-400 प्रणाली की डेलिवरी शुरू कर दी थी, जिससे अमरीका भड़क गया था, लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान के व्यक्तिगत संबंधों के कारण, अंकारा वाशिंगटन के प्रकोप से बचा हुआ था।

अब अमरीकी सूत्रों का कहना है कि तुर्की के ख़िलाफ़, किसी भी दिन प्रतिबंधों की घोषणा हो सकती है।

नए प्रतिबंधों में तुर्की के रक्षा उद्योग को भी निशाना बनाए जाने की संभावना है।

प्रतिबंधों की संभावना के चलते तुर्की लीरा डॉलर के मुक़ाबले में अधिक कमज़ोर हो गया है, जिसकी हालत पहले से ही पतली थी। msm