एक तीर, निशाने तीन, यमनी स्नाइपर का कमाल...वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i94132-एक_तीर_निशाने_तीन_यमनी_स्नाइपर_का_कमाल...वीडियो
यमन की सेना और स्वयं सेवी बल के जवान देश पर हमला करने वाले गठबंधन के विरुद्ध ज़बरदस्त कार्यवाही कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०२१ ०८:२२ Asia/Kolkata

यमन की सेना और स्वयं सेवी बल के जवान देश पर हमला करने वाले गठबंधन के विरुद्ध ज़बरदस्त कार्यवाही कर रहे हैं।

अलमसीरा टीवी के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के जवान हर मोर्चे पर हमलावरों को करारा जवाब दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी होने वाले एक वीडियो में देखा जा सकता है कि यमन का एक स्नाइपर एक गोली से कैसे तीन सऊदी एजेन्टों को ढेर करता है।

दूसरी ओर यमनी जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता का कहना है कि यमन पर हमला और इस देश का घेराव, अपराध था और इसका जारी रहना इससे बड़ा अपराध है।

मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने यमन पर हमले और इस देश के घेराव के जारी रहने पर सऊदी गठबंधन को ख़बरदार करते हुए हमलावरों को करारा जवाब देने की धमकी दी है।

अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा कि अगर सऊदी गठबंधन ने यमन पर हमले तुरंत बंद नहीं किए तो उसे भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

अंसारुल्लाह ने शुक्रवार को भी सऊदी गठबंधन पर अपने नियंत्रण वाले पांच प्रांतों पर हवाई हमलों का आरोप लगाया था। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए