यमनी विश्लेषक: बलपूर्वक हुर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलना असंभव
-
यमनी विश्लेषक अद्नान अल-जुनेद
यमनी विश्लेषक अद्नान अल-जुनेद ने कहा कि दुश्मन सैन्य बल के ज़रिए हुर्मुज़ जलडमरूमध्य को नहीं खोल सकता।
पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार यमनी विश्लेषक और लेखक अद्नान अब्दुल्लाह अलजुनैद ने इर्ना से बातचीत में कहा कि दुश्मन ने अब तक जो कुछ देखा है वह प्रतिरोध की क्षमता का मात्र छोटा भाग है और अभी बहुत सी अद्वितीय संभावनाओं को रणक्षेत्र में लाया ही नहीं गया है।
उन्होंने कहा कि दुश्मन अपने बंदियों को ग़ज़ा पट्टी में रिहा व आज़ाद करवाने में नाकाम रहा और बाबुल मंदब और लाल सागर से भाग गया। इसी तरह वह ताक़त के बल पर न केवल हुर्मुज़ स्ट्रेट को नहीं खोलवा सकता बल्कि सैनिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से फ़ार्स की खाड़ी में डूब जायेगा।
उन्होंने कहा कि हुर्मुज़ स्ट्रेट पर हमले के लिए प्रयास करना एक मूर्खतापूर्ण जुए के अलावा कुछ नहीं है, समय का फिरऔन वास्तविकता को देख रहा है परंतु वह अतीत से सीख नहीं लेना चाहता।
उन्होंने कहा कि यह संघर्ष समुद्री मार्गों का नहीं बल्कि इच्छाशक्ति का है और इसमें निर्णायक भूमिका प्रतिरोध की शक्ति निभाएगी। MM