दिल्ली में इस्राईली दूतावास के क़रीब धमाके पर इस्राईल का रिएक्शन...
दिल्ली में इस्राईली दूतावास के क़रीब धमाके के बाद, ज़ायोनी विदेश मंत्रालय भारतीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
ज़ायोनी विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि करते हुए कि नई दिल्ली में इस्राईली दूतावास के क़रीब धमाका हुआ है, कहा कि वह इस घटना के संबंध में भारतीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।
जेरुसलम पोस्ट के मुताबिक़, इस्राईली विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा है कि आरंभिक रिपोर्टों से लगता है कि यह कार्यवाही, भावनाओं को भड़काने के लिए की गयी। इस बयान में आगे आया हैः भारतीय अधिकारी इस घटना की समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित इस्राईली अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। इसी तरह ज़ायोनी विदेश मंत्रालय के बयान में आया है कि इस घटना में न तो कोई जानी नुक़सान हुआ और न ही दूतावास की इमारत को कोई नुक़सान पहुंचा है।
उधर नई दिल्ली पुलिस ने अलग बयान में कहा है कि यह घटना एक देसी बम धमाके की है जो इस्राईली दूतावास के क़रीब फटा, जिससे घटना स्थल के क़रीब पार्क हुयी 3 कारों के शीशों को नुक़सान पहुंचा। जेरुसलम पोस्ट ने इस्राईली अधिकारियों के हवाले से लिखा कि यह धमाका आतंकवाकी कार्यवाही थी।
ग़ौरतलब है कि 13 फ़रवरी 2012 को नई दिल्ली में ज़ायोनी दूतावास के एक कर्मचारी की कार में बम धमाका हुआ था जिसमें वह घायल हुआ था। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!