भारी मात्रा में इस्राईल निर्मित हथियार ज़ब्त
Apr २७, २०१६ १६:११ Asia/Kolkata
सीरियाई मीडिया के अनुसार, देश के दक्षिणी प्रांत स्वैदा में बड़ी मात्रा में इस्राईल निर्मित हथियारों को ज़ब्त किया गया है।
सीरियाई सैनिकों ने बुधवार की सुबह दाइश के क़ब्ज़े वाले इलाक़े की ओर जाने वाले वाहन को रोककर जब चैक किया तो उसमें उन्हें इस्राईल निर्मित हथियार मिले।
समाचार एजेंसी साना का कहना है कि यह वाहन दरआ प्रांत से बादिया इलाक़े की ओर जा रहा था।
इन हथियारों में बारूदी सुरंगें, आरपीजी, बी9 मोर्टार और हथगोले और गोलियां शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सैनिकों की कार्यवाही में वाहन के चालक की मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में स्वैदा प्रांत के अधिकारियों ने दाइश के क़ब्ज़े वाले इलाक़े को जाने वाली दवाईयों को ज़ब्त किया था। msm
टैग्स