बहरैन में क्रान्ति रुकने वाली नहीं
बहरैन में जनक्रान्ति के नेता ने कहा है कि इस देश की जनता की सभी मांगों के पूरा होने तक, आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ क्रान्ति जारी रहेगी।
14 फ़रवरी नामक आंदोलन के नेता राशिद अर्राशिद ने बुधवार को तस्नीम न्यूज़ के साथ इंटर्व्यू में कहा कि आले ख़लीफ़ा शासन सऊदी अरब सहित दूसरे देशों की सेनाओं की मदद लेने के बावजूद बहरैन में जनक्रान्ति को ख़त्म नहीं कर पाया। उन्होंने इसी प्रकार ईरान और लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन के ख़िलाफ़ आले सऊद शासन के धमकी भरे बयान को हास्सास्पद बताते हुए कहा कि आले सऊद शासन में ईरान के ख़िलाफ़ किसी धमकी को व्यवहारिक करने का दम नहीं है।
बहरैन में फ़रवरी 2011 में जनक्रान्ति को दबाने के समय से शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का क्रम जारी है। बहरैनी जनता इस देश में राजनैतिक सुधार चाहती है किन्तु आले ख़लीफ़ा शासन, गिरफ़्तारी, दमन यहां तक कि नागरिकों की नागरिकता निरस्त करके इस देश देश की जनता को भयभीत कर रहा है। (MAQ/N)