अमरीका फिर सऊदी अरब को दुहने की तैयारी में
सऊदी अरब से फिर विशिष्टता हासिल करने के लिए अमरीका का दबाव शुरू हुआ।
अमरीका के राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के शासक को फोन करके इस देश में मानवाधिकारों की स्थिति पर चर्चा की।
वाइट हाउस ने गुरूवार को एक बयान जारी करके बताया है कि जो बाइडेन ने सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ के साथ, यमन युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमरीका और राष्ट्रसंघ के निरीक्षण में कूटनीतिक प्रयासों को फिर से आरंभ करने की बात कही।
वाइट हाउस के बयान के अनुसार दोनो नेताओं ने तय किया कि रुचि के विषयों पर चर्चा की जाए और संयुक्त चिंताओं का निवारण किया जाए।
इसी बीच अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट किया है कि जो बाइडेन इसका संकल्प रखते हैं कि अमरीकी हितों की पूर्ति के परिप्रेक्ष्य में वे अमरीका और सऊदी अरब के संबन्धों को बढ़ाने की समीक्षा करेंगे।
अमरीका के राष्ट्रपति सऊदी अरब के साथ मानवाधिकारों के मुद्दे पर एसी स्थिति में वार्ता कर रहे हैं कि जब सऊदी अरब यमन युद्ध का आरंभ करने वाला है।
इस युद्ध ने यमन को आर्थिक दृष्टि से अस्थिर कर दिया है। वर्तमान समय में यमन में लाखों को भुखमरी का शिकार हैं।
याद रहे कि डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अमरीकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद कहा था कि सऊदी अरब, दूधारू गाय है जिससे जब चाहो दूध निकाल सकते हो। ट्रम्प ने 110 अरब डाॅलर से अधिक के हथियार सऊदी अरब को बेचे थे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए