मआरिब में सऊदी गठबंधन के कई कमांडर मारे गये
Feb २८, २०२१ १०:२९ Asia/Kolkata
यमन के मआरिब प्रांत में हमलावर सऊदी गठबंधन फ़ोर्स के कई कमांडर ढेर हो गए।
यमनी मीडिया सूत्रों ने बताया की इस्तीफ़ा दे चुकी व स्वयंभू मंसूर हादी की सरकार के 3 कमांडर रज़्ज़ाज़ नोमान अस्सालेही, मरवान मोहसिन और अब्दोह अली अलवाफ़ी और संयुक्त फ़ोर्स की दूसरी डिविजन के कमांडर नासिर सईद अलबरहती मारे गए।
जानकार सूत्रों ने शनिवार को भी मआरिब में मंसूर हादी की कठपुतली सरकार के एक कमांडर अब्दुल ग़नी शालान के मारे जाने की सूचना दी थी।
मआरिब मोर्चे पर सऊदी गठबंधन के किराए के कमांडर ऐसी हालत में ढेर हो रहे हैं कि जब यमनी सेना और स्वयं सेवी बल की प्रगति जारी है और मआरिब मोर्चे पर सऊदी अरब हार के क़रीब है। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स