चुनावों में नेतनयाहू की पराजय से सऊदी नेता चिंतित
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i95826-चुनावों_में_नेतनयाहू_की_पराजय_से_सऊदी_नेता_चिंतित
इस्राईली संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि बेनयामिन नेतनयाहू के आगामी चुनाव मे पराजित हो जाने की आशंका से सऊदी नेता परेशान हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०४, २०२१ १४:२९ Asia/Kolkata
  • चुनावों में नेतनयाहू की पराजय से सऊदी नेता चिंतित

इस्राईली संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि बेनयामिन नेतनयाहू के आगामी चुनाव मे पराजित हो जाने की आशंका से सऊदी नेता परेशान हैं।

इस्राईली वेबसाइट न्यूज़-24 ने गुरुवार को सऊदी स्रोतों के हवाले से बताया है कि आले सऊद परिवार, ज़ायोनी शासन के चुनाव पर बहुत निकट से नज़र रखे हुए है। उसकी इच्छा है कि इस्राईल के मंत्रिमण्डल में कोई बदलाव न हो। इन सूत्रों के अनुसार फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों के साथ संबन्धों के बारे में सऊदियों ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू का समर्थन किया है। उन्होंने अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीतियों का मुक़ाबला करने के लिए इस्राईली नेताओं के साथ परस्पर संपर्क बना रखा है।

 

इस्राईल के "कान" चैनल ने हाल ही में ऐलान किया था कि जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या को लेकर अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति के ग़ुस्से को ठंडा करने के उद्देश्य से रियाज़ और इस्राईल के अधिकारियों के बीच बड़े पैमाने पर संपर्क हुए हैं। शुक्रवार को अमरीका राष्ट्रीय गुप्तचर विभाग के प्रमुख ने एक रिपोर्ट जारी करके बताया था कि जांच से पता चलता है कि ख़ाशुक़जी की हत्या में सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान की सीधी भूमिका थी।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए