दाइशी दे रहे हैं किशोरों को बाप को मारने की ट्रेनिंग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9604-दाइशी_दे_रहे_हैं_किशोरों_को_बाप_को_मारने_की_ट्रेनिंग
आतंकवादी गुट दाइश, किशोरों का ब्रेनवाॅश करके उनको, उनके ही पिताओं की हत्या की ट्रेनिंग दे रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०१६ ०९:५० Asia/Kolkata
  • दाइशी दे रहे हैं किशोरों को बाप को मारने की ट्रेनिंग

आतंकवादी गुट दाइश, किशोरों का ब्रेनवाॅश करके उनको, उनके ही पिताओं की हत्या की ट्रेनिंग दे रहा है।

टाइम्स समाचारपत्र में प्रकाशित एक लेख के अनुसार दाइश के प्रशिक्षण केन्द्रों में किशोरों को यह सिखाया जाता है कि विरोध करने की स्थिति में वे अपने पिता या अभिभावकों की किस प्रकार से हत्याएं करें? इन केन्द्रों में प्रशिक्षण लेने वाले किशोरों को यह भी सिखाया जाता है कि वे अपने माता-पिता की जासूसी करें और यदि वे दाइश विरोधी विचार रखते हों तो इसकी सूचना दाइश के कार्यालय में आकर दें।

इस लेख को लिखने वाले टाम काॅलन ने सीरिया के दैरुज़्ज़ूर क्षेत्र में सक्रिय एक कार्यकर्ता मुहम्मद उलूह के हवाले से बताया है कि दाइश इस समय एक आतंकवादी पीढ़ी को प्रशिक्षित कर रहा है और भविष्य के लिए गंभीर ख़तरा सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह ख़तरा आज की तुलना में भविष्य में बहुत अधिक है। वे कहते हैं कि इस प्रकार के प्रशिक्षित किशोर भविष्य में दाइश से भी अधिक ख़तरनाक होंगे क्योंकि उन्हें मारकाट का ही प्रशिक्षण दिया गया है।

ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट दाइश सात से दस वर्ष के बीच के बच्चों को ट्रेनिग देता है कि किस प्रकार हत्या की जाती है और किस प्रकार अपने विरोधियों को किनारे लगाया जाता है।