सऊदी अरब के भीतर हमलों को बढ़ाएंगेः यमन
यमन की सेना की ओर से घोषणा की गई है कि जब तक हम पर हमले नहीं रुकते तब तक हम सऊदी अरब के ख़िलाफ़ हमले बढाते रहेंगे।
यमन की सेना के प्रवक्ता ने बल दिया है कि जबतक यमनी राष्ट्र के विरुद्ध सऊदी गठबंधन के आक्रमण रुक नहीं जाते तब तक सनआ की ओर से आक्रमणों का क्रम जारी रहेगा।
अन्नशरा वेबसाइट के अनुसार अज़ीज़ राशिद ने कहा है कि यमन की सेना, सऊदी अरब के भीतर जिस जगह चाहे उसे लक्ष्य बना सकती है।
उन्होंने कहा कि सेना उस तकनीक को हासिल कर चुकी है जिसके कारण सऊदी अरब का राडार सिस्टम भी इनका पता नहीं लगा सकता।
यमन के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि न तो अमरीका, न इस्राईल और न ही पश्चिमी देश कोई भी सऊदी अरब को विजय नहीं दिला सकते।
सऊदी युद्धक विमानों ने पिछले कुछ घंटों के दौरान यमन के मआरिब, सनआ, अलबैज़ा और सअदा प्रांतों के आवासीय क्षेत्रों पर कई चरणों में बमबारी की।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए