मछली बेचने पर उतर आया दाइश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i9634-मछली_बेचने_पर_उतर_आया_दाइश
पैसे की कमी के कारण आतंकवादी संगठन दाइश अब मछली बेचकर कमाई करने पर मजबूर हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०१६ १३:४० Asia/Kolkata
  • मछली बेचने पर उतर आया दाइश

पैसे की कमी के कारण आतंकवादी संगठन दाइश अब मछली बेचकर कमाई करने पर मजबूर हुआ है।

तेल की तस्करी और अन्य अवैध मार्गों से करोड़ों डालर कमाने वाला विश्व का सबसे ख़तरनाक आतंकवादी संगठन अब अपनी आय के लिए मछली बेचने पर मज़बूर हुआ है। यह वही आतंकवादी संगठन है जिसकी वार्षिक आय दो अरब डालर से अधिक थी। तेल के ठिकाने हाथ से निकलने के कारण दाइश को बहुत अधिक आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ा है।

इराक़ के सेंट्रल कोर्ट के जज जब्बार आबिद का कहना है कि दाइश की आय के स्रोत अब उसके हाथ से निकल चुके हैं। इराक़ और सीरिया में सैनिकों को दाइश के विरुद्ध निरंतर सफलताएं मिल रही हैं और दाइश का साम्राज्य दिन-प्रतिदिन सिकुड़ता जा रहा है। इराक़ी सेना और वहां के स्वयंसेवी बलों की कार्यवाही में जहां बड़ी संख्या में दाइश के आतंकवादी मारे जा रहे हैं वहीं पर बहुत से दाइशी अपनी जान बचाकर दूसरे क्षेत्रों की ओर भाग रहे हैं। इस प्रकार कहा जा सकता है कि दाइश की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।