दाइश के 60 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i97262-दाइश_के_60_आतंकी_ढेर
इराक़ के सुरक्षा बलों ने आतंकवादी गुट दाइश के 60 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०७, २०२१ १७:४५ Asia/Kolkata
  • दाइश के 60 आतंकी ढेर

इराक़ के सुरक्षा बलों ने आतंकवादी गुट दाइश के 60 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

इराक़ी सुरक्षाबलों ने सलाहुद्दीन प्रांत में एक कार्यवाही करके दाइश के 60 आतंकवादियों को मार गिराया।

इराक़ की सेना के प्रवक्ता यहया रसूल ने बुधवार को बताया सलाहुद्दीन प्रांत में आतंकवादियों के विरुद्ध एक कार्यवाही की गई।  उन्होंने कहा कि यह सैन्य कार्यवाही, पहली कार्यवाही के बाद शुरू की गई।  इराक़ी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पहली सैन्य कार्यवाही के बाद आतंकवादी वहां से भाग गए थे किंतु कुछ समय में बाद उन्होंने वहां पर फिर से इकटठ्ठा होना शुरू कर दिया।  पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण दाइश के आतंकवादियों ने वहां पर अपने ठिकाने बनाने आरंभ कर दिये।  जब सेना को पुष्ट सूचना मिली कि बड़ी संख्या में आतंकवादी वहां पर पहुंच चुके हैं तो उस स्थान पर भीषण बमबारी की गई।  इस कार्यवाही में कम से कम 60 आतंकवादी मारे गए।

याद रहे कि पिछले महीने भी इराक़ी सेना ने कार्यवाही करके दाइश के आतंकवादियों के 120 ठिकाने ध्वस्त कर दिये थे जिसके दौरान कम से कम 27 आतंकवादी मारे गए जबकि बड़ी संख्या में अन्य आतंकवादी घायल हुए थे।