इराक़ में अमरीकी सैनिकों पर दो दिन में तीन बड़े हमले
इराक़ में अमरीकी एयरबेस अल-असद पर रॉकेट हमला हुआ है, हालिया दिनों में अमरीकी सैनिकों पर यह ऐसा तीसरा हमला है।
इराक़ी सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि एयरबेस पर दो रॉकेट फ़ायर किए गए थे, लेकिन इस हमले में कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है।
इराक़ी टीवी चैनल अल-अहद की रिपोर्ट के मुताबिक़, रॉकेट हमले के बाद एयरबेस में ख़तरे के सायरन गूंज उठे और अफ़रा तफ़री मच गई।
इससे पहले सोमवार को अल-बलद एयरबेस पर 6 रॉकेटों से हमला किया गया था, जहां अमरीकी सैनिक और लड़ाकू विमान तैनात हैं।
सोमवार को ही बग़दाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उस भाग को रॉकेटों से निशाना बनाया गया था, जो अमरीकी सेना के इस्तेमाल में है।
एक के बाद एक होने वाले इन तीनों हमलों की किसी ने ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं है, हालांकि वाॅशिंगटन इस तरह के हमलों का आरोप ईरान समर्थित इराक़ी स्वयं सेवी बलों पर लगाता रहा है, जिन्होंने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में दुनिया के सबसे ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट दाइश के पराजित किया है। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए