इराक़ में दाइश का आतंक, हशदुश्शाबी के दो जवान शहीद
इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के आतंक में स्वयंसेवी बल हश्दुश शाबी के 2 जवान शहीद हो गए।
अलमालूमा वेबसाइट के मुताबिक़, हश्दुश शाबी की ओर से जारी बयान में आया है कि सामर्रा शहर के पूर्वी भाग अलहासेबिया में दाइश के आतंकियों ने ब्रिगेड-315 के जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें 2 जवान शहीद और 2 अन्य घायल हो गए।
इराक़ के बाबिल प्रांत के उत्तरी भाग जरफ़ुन नस्र में इसी तरह हश्दुश शाबी की ब्रिगेड-47 के जवानों ने दाइश के हमलों के नाकाम बनाते हुए उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
इस रिपोर्ट के मुताबिक़, हश्दुश शाबी की ब्रिगेड-53 ने इराक़ के पश्चिमोत्तरी प्रांत नैनवा के मुशैरफ़ा इलाक़े में दाइश के एक ठिकाने का पता लगाकर उसमें मौजूद हथगोलों, रॉकेटों और आरपीजी को अपने क़ब्ज़े में ले लिया।
ग़ौरतलब है कि जून 2017 में मूसिल की आज़ादी और दाइश की स्वयंभु ख़िलाफ़त के अंत के बाद से इस आतंकवादी गुट के बचे खुचे तत्व, शहरों से मरुस्थलीय व पहाड़ी क्षेत्रों की ओर फ़रार कर गए हैं। ये आतंकी छोटी छोटी सेल बनाकर इराक़ी फ़ोर्सेज़ पर हमले करते हैं।
इराक़ से दाइश के पूरी तरह सफ़ाए के लिए विभिन्न प्रांतों में हशदुश शाबी ने ऑप्रेशन किए जो अब भी जारी हैं। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!