ईरान, इराक़ का समर्थक हैः इराक़ी प्रधानमंत्री
इराक़ी प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा है कि ईरानियों ने सिद्ध कर दिया है कि वे वास्तविकता प्रेमी और बग़दाद सरकार के समर्थक हैं।
अलजज़ीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी ने कहा कि ईरान ने हमेशा इराकी सरकार का समर्थन किया है और वह आतंकियों द्वारा बग़दाद को कमज़ोर बनाये जाने की दिशा में रुकावट बन गया। अलकाज़ेमी ने इससे पहले भी बारंबार ईरान को इराक़ का स्ट्रैटेजिक घटक बताया था और आतंकवादी गुट दाइश के खिलाफ़ जंग में ईरान के समर्थन की सराहना व प्रशंसा की।
इराक़ के प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के विरुद्ध इस्राईल के अपराधों और अपनी मान्यताओं तक पहुंचने से रोकने के लिए जायोनी शासन द्वारा उत्पन्न की जाने वाली रुकावटों की निंदा की और कहा कि अगर इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य बनाये जाने से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के अधिकारों की प्राप्ति नहीं होती है तो इस प्रकार के संबंध हमें स्वीकार नहीं हैं।
ज्ञात रहे कि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन और फिलिस्तीन के कुछ शहरों में विश्व कुद्स दिवस के अवसर से प्रदर्शनों और फिलिस्तीनियों और जायोनी सैनिकों के साथ झड़पों के साक्षी रहे हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए