कनाडा में मिली बच्चों की एक और सामूहिक क़ब्र
https://parstoday.ir/hi/news/world-i100660-कनाडा_में_मिली_बच्चों_की_एक_और_सामूहिक_क़ब्र
कनाडा में एक सामूहिक क़ब्र मिली है जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसमें अधिकतर छोटे बच्चे हैं।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jun २५, २०२१ १०:११ Asia/Kolkata
  • कनाडा में मिली बच्चों की एक और सामूहिक क़ब्र

कनाडा में एक सामूहिक क़ब्र मिली है जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसमें अधिकतर छोटे बच्चे हैं।

पिछले एक महीनों के दौरान कनाडा में दूसरी सामूहिक क़ब्र का पता चला है।  इन क़ब्रों के बारे में बताया जा रहा है कि उनमें बच्चे दफ़्न थे। नेश्नल पोस्ट के अनुसार यह क़ब्रें कनाडा के स्थानीय मूल के लोगों के बच्चों की हैं।

नई सामूहिक क़ब्र भी उसी क्षेत्र में निकट मिली है जहां पर कुछ समय पहले बच्चों की सामूहिक क़ब्र मिली थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में मिलने वाली क़ब्र में दफ़्न बच्चों की संख्या, कैथोलिक स्कूल के प्रांगण से मिलने वाली सामूहिक क़ब्र से कई गुना अधिक हो सकती है।

19 मई को कनाडा के एक नगर के पुराने बोर्डिंग स्कूल के आंगन में 215 बच्चों की सामूहिक क़ब्र मिली थी।  याद रहे कि सन 1883 से 1996 तक कनाडा के लगभग डेढ लाख स्थानीय बच्चों को उनके घरवालों से ज़बरदस्ती अलग करवाकर गिरजाघर के नियंत्रण में चलने वाले बोर्डिंग स्कूल में रखा गया था।  इस काम का उद्देश्य कनाडा के स्थानीय लोगों की संस्कृति और उनकी भाषा को उनसे अलग करना था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए