अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका, पूरी तरह से विफल रहा हैः इमरान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i100976-अफ़ग़ानिस्तान_में_अमरीका_पूरी_तरह_से_विफल_रहा_हैः_इमरान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका, पूरी तरह से विफल रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०२, २०२१ १०:०६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका, पूरी तरह से विफल रहा हैः इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका, पूरी तरह से विफल रहा है।

अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी के बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि वहां पर अमरीकी विफल रहे हैं। इमरान ख़ान ने कहा कि हम शांति के इच्छुक हैं और किसी भी मामले में अमरीका के साथ सहयोग नहीं करेंगे।

इमरान ख़ान ने पाकिस्तान की संसद में बोलते हुए कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान में इस्लामाबाद ने अमरीका की बहुत सी मांगों को पूरा किया किंतु अमरीका ने उनको कोई महत्व ही नहीं दिया।  उन्होंने पाकिस्तान के बारे में अमरीकी क्रियाकलापों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कैसे संभव है कि एक देश अपने ही घटक देश के विरुद्ध ड्रोन से हमला करे?

इमरान ख़ान ने अमरीकी की विस्तारवादी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अब हम किसी भी मामले में अमरीका के साथ नहीं जाएंगे।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध अभियान में पाकिस्तान के प्रयासों की अमरीका ने कभी ही सराहना नहीं की।  उनका कहना था कि पाकिस्तान के भीतर अमरीकी छावनियां बनाए जाने की कोई संभावना मौजूद नहीं है।

इमरान ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान युदध् में अमरीका को खुली पराजय का मुंह देखना पड़ा है और अपनी इसी पराजय के कारण अब वह पाकिस्तान को कोस रहा है। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस्लामबाद-काबुल संबन्धों पर बोलते हुए कहा कि उनका देश उस सरकार का समर्थन करेगा जो जनता की इच्छाओं के अनुसार काम करेगी।

ज्ञात रहे कि आए दिन पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान एक-दूसरे पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते रहते हैं।